30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट के कौन से नियम में लिखा है कि 30 की उम्र के बाद टीम में चयन नहीं हो सकता: शेल्डन जैक्सन

उनका कहना है कि कौन है वो लोग जो आपको लेकर कुछ भी फैसला सुना देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों ने क्या आपको कभी काबिलियत पर आंका है या कभी रणजी रिकार्ड्स पर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 3 Jun 2021, 10:55 AM IST

sheldon_jackson.png

हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह भारतीय टीम में खेले। हालांकि कई बार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद कई खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन नहीं हो पाता है। हाल ही भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी शेल्डन जैक्सन ने टीम इंडिया में चयन न होने और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी नजरअंदाज होने पर बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हेें अब भी भारतीय टीम में डेब्यू की उम्मीद है। इंटरव्यू के दौरान शेल्डन ने एक सवाल भी किया कि क्रिकेट के किस नियम में लिखा है कि 30 साल के बाद भी आप अपने देश के लिए नहीं खेल सकते? शेल्डन ने कहा कि वह टीम इंडिया में जगह पाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

रणजी में रहा बेहतरीन रिकॉर्ड
वहीं बात करें शेल्डन के क्रिकेट कॅरियर की तो रणजी में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। शेल्डन ने रणजी के एक सीजन में 750 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने ऐसा 4 बार किया है। इसके बाद भी उनका चयन भारतीय टीम में नहीं हो पाया। यहां तक की पिछले कुछ वर्षों से तो उनका चयन भारत की 'ए' टीम में भी नहीं हुआ है। हालांकि आईपीएल 2021 में शेल्डन जैक्सन को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में जगह मिली थी,लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बावजूद शेल्डन ने हार नहीं मानी है। उन्हें अब भी अपने खेल और भारत के लिए खेलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें— पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट को इयोग मोर्गन में नजर नहीं आते कप्तानी वाले गुण

कौन कहता है 30 के बाद चयन नहीं हो सकता
शेल्डन का कहना है कि वे अभी 34 वर्ष के हैं और यदि वे किसी युवा खिलाड़ी के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो क्रिकेट के कौन से नियम में लिखा है कि 30 की उम्र के बाद टीम में चयन नहीं हो सकता। उनका कहना है कि कौन है वो लोग जो आपको लेकर कुछ भी फैसला सुना देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों ने क्या आपको कभी काबिलियत पर आंका है या कभी रणजी रिकार्ड्स पर।

यह भी पढ़ें— भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शैफाली ने खेल में सुधार के लिए लिया पुरुषों के कैंप में हिस्सा

क्या काबिलियत को उम्र से आंक सकते हैं?
साथ ही शेल्डन का कहना है कि अगर कोई खिलाड़ी सीजन दर सीजन 800—900 रन बना रहा है तो मतलब वह बिल्कुल फिट है। शेल्डन का कहना है कि उन्होंने कई बार लोगों से खुद के बारे में सुना है कि वह 30 से ऊपर हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, 'यह कहां लिखा है कि मैं अभी भी सेलेक्ट नहीं हो सकता? आप कैसे मेरी काबिलियत को मेरी उम्र से आंक सकते हैं? साथ ही शेल्डन का कहना है कि आपको हमेशा खेल के आधार पर आंका जाना चाहिए।