15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India A Final Scenario: श्रीलंका से हार के बाद भी अब भारत कैसे पहुंचेगा फाइनल में, समझें पूरा गणित

India A Final Scenario: ट्राई नेशन ए सीरीज में भारत ए को दांबुला में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई। अब यहां से इंडिया ए खिताबी मुकाबले के लिए कैसे क्‍वालीफाई कर सकती है? आइये आपको भी बताते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 15, 2026

India A Final Scenario

इंडिया ए टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India A Final Scenario after defeat against Sri Lanka: श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज अब बेहद ही अहम मोड़ पर पहुंच गई है। सोमवार को दाबुंला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्‍टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच टाई होने के बाद इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने सुपर ओवर में जीत हासिल की है। इसके साथ ही मेजबान टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। जबकि भारत की राह मुश्किल हो गई। अब यहां से इंडिया ए फाइनल में कैसे जगह बना सकती है। आइये इसका गणित आपको समझाते हैं। अब यहां से हर एक मुकाबला करो या मरो का है।

भारत के फाइनल में पहुंचने का समीकरण

भारत ए की बात करें तो उसके लिए फाइनल में पहुंचने के समीकरण काफी मुश्किल हो गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद इंडिया ए के तीन मैचों में दो हार के साथ दो अंक है। अब उसका आखिरी मुकाबला अफगानिस्‍तान से है और उसे फाइनल में पहुंचने के लिए हर हार में अफगानी टीम को हराना होगा। इससे कम कुछ भी नहीं चलेगा। क्‍योंकि अगर अफगान ए टीम श्रीलंका को हरा देती है और भारत उससे हार जाती है तो श्रीलंका के साथ अफगानिस्‍तान क्‍वालीफाई कर जाएगी।

श्रीलंका का गणित

श्रीलंका ए की टीम अपने तीन में से दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर चुकी है। उसका नेट रन रेट +0.494 है। लेकिन, अभी भी उसका फाइनल का टिकट पक्‍का नहीं है। अगर वह अपने आखिरी मैच में अफगानिस्‍तान को हरा देती है तो वह आसानी से खिताबी मुकाबले में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने की स्थिति में उसे नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा, जो अभी तक सबसे ज्‍यादा है।

अफगानिस्‍तान कैसे पहुंच सकता है फाइनल

वहीं, अफगानिस्‍तान ए की बात करें तो वह दो में से एक हार के बाद दो अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। लेकिन, उसके लिए सबसे चिंता की बात उसका नेट रन रेट है, जो -1.917 है। यहां से अफगानी टीम के लिए फाइनल की डगर काफी मुश्किल है। उसे यहां से अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे और वह भी बड़े अंतर से।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग