31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajinkya Rahane Retirement: ‘आपने जो किया है’, अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सुरेश रैना ने लिखा सबसे स्पेशल मैसेज

Suresh Raina on Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके संन्यास पर सुरेश रैना और रोहित शर्मा ने भावुक संदेश शेयर कर उनके योगदान और प्रतिबद्धता की जमकर तारीफ की।
2 min read
Google source verification
Suresh raina

सुरेश रैना और अजिंक्य रहाणे (फोटो- IANS)

Suresh Raina on Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। सुरेश रैना ने भी उनके लिए बधाई संदेश लिखा है और उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी विनम्रता, दृढ़ संकल्प और भारतीय क्रिकेट में दिए गए अहम योगदान के कारण हमेशा सभी का सम्मान हासिल किया।

195 इंटरनेशनल मैच के बाद लिया संन्यास

भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रहाणे ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट की घोषणा की। अपनी बेहतरीन तकनीक और विदेशी परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर रहाणे ने 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

रैना ने रहाणे की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "क्या शानदार सफर रहा अजिंक्य रहाणे! बेहतरीन करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपके साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान साझा करना हमेशा खुशी की बात रही। आपकी विनम्रता, दृढ़ संकल्प और टीम के प्रति प्रतिबद्धता ने हमेशा सबका सम्मान जीता। इस नए अध्याय में आपको और आपके परिवार को ढेर सारी खुशियां और सफलता मिले। ऐसे ही प्रेरित करते रहें। भारतीय क्रिकेट के लिए आपने जो कुछ भी किया है, उसके लिए धन्यवाद।"

रैना ने रहाणे के लिए लिखा खास मैसेज

भारतीय टीम में रहाणे के लंबे समय तक साथी रहे रोहित शर्मा ने भी उन्हें इस शानदार करियर के लिए बधाई दी। रोहित ने 'एक्स' पर लिखा, "हमने इतने वर्षों तक साथ में ड्रेसिंग रूम शेयर किया है और मुझे पता है कि आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए कितनी कड़ी मेहनत की है। आपकी प्रतिबद्धता और प्रोफेशनलिज्म ने हमेशा आपको सबसे अलग बनाया है। शानदार करियर के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

रहाणे ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए संन्यास का ऐलान किया था। वीडियो में रहाणे ने कहा, "जिंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज की एक शुरुआत होती है और एक अंत। जब सही समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना होता है और आगे बढ़ना होता है। मैंने हमेशा अपनी बैटिंग में टाइमिंग पर भरोसा किया है और इसकी अहमियत को समझा है। आज मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने का यह सही समय है।"