
क्रिकेटर शुभमन गिल और उनकी बहन शाहनील गिल (Photo - Instagram/@shahneelgill)
Shubman Gill sister Shahneel Gill in reality show: प्राइम वीडियो (Prime Video) ने अपने आगामी रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) के लिए मशहूर हस्तियों (सेलेब्रिटीज) की पूरी लाइनअप का ऐलान कर दिया है। इस शो में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल (Shahneel Gill) भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। शाहनील आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन शो में उनकी एंट्री ने सबको चौंका दिया है।
गुरुवार को 'द ट्रेटर्स 2' के लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में शाहनील अपना परिचय देते हुए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कह रही हैं, 'माय नेम इज गिल, एंड आई नो हाउ टू किल' (मेरा नाम गिल है, और मैं जानती हूं कि कैसे किल करना है)। पेशे से कंटेंट क्रिएटर शाहनील के इस बेबाक अंदाज और डायलॉग ने देशभर के फैंस को हैरान कर दिया है।
क्रिकेट और ग्लैमर का पुराना नाता रहा है। कुछ ही महीने पहले क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर भी नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में नजर आई थीं। अब शाहनील गिल भी उसी राह पर चलते हुए ओटीटी (OTT) की दुनिया में अपना जलवा बिखेरने उतरी हैं।
प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि 'द ट्रेटर्स सीजन 2' का ग्लोबल प्रीमियर 13 अगस्त को होगा। इस शो को एक बार फिर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। यह सीरीज ऑल3मीडिया (All3Media) के इंटरनेशनल फॉर्मेट का भारतीय रूप है, जिसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट (Dharmatic Entertainment) ने प्रोड्यूस किया है।
शाहनील इस शो में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, मशहूर शेफ रणवीर बरार, दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल, हरमन सिंघा और तान्या पुरी जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
कंटेस्टेंट्स के पहले बैच में यूट्यूबर अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी, कुल्लू, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, रैपर इक्का, प्रिश, सौंदस मौफकीर, करण सिंह मैजिक और साहिल सलाथिया के नाम भी शामिल हैं। इस सीजन में कुल 21 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स खिताब और इनामी राशि जीतने के लिए कड़ा दिमागी (Psychological) खेल खेलते नजर आएंगे।
Updated on:
31 Jul 2026 02:52 pm
Published on:
31 Jul 2026 02:52 pm
