31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमारे पास धोनी जैसा कप्तान नहीं है’, स्टीफन फ्लेमिंग के इंग्लैंड का कोच बनने पर भड़के माइकल वॉन

Michael Vaughan on Stephen Fleming England Coach: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया है। फ्लेमिंग पाकिस्तान सीरीज की बजाय दक्षिण अफ्रीका सीरीज से टीम से जुड़ेंगे। इस फैसले पर पूर्व कप्तान माइकल वॉन नाखुश हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 31, 2026

Stephen Fleming England Coach, Michael Vaughan on MS Dhoni,

स्टीफन फ्लेमिंग (Photo - X/@saloon_kada)

Michael Vaughan on Stephen Fleming England Coach: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग को अपनी टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। साथ ही, जो रूट को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। फ्लेमिंग अपने पुराने साथी ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2-1 से हार के बाद इस्तीफा दे दिया था।

फ्लेमिंग पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम के साथ नहीं होंगे, वह इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे से अपना काम शुरू करेंगे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

वॉन ने गिनाईं चुनौतियां

माइकल वॉन ने 'टेलीग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा कि फ्लेमिंग को कोच बनाना एक अच्छा फैसला है, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे का इंतजार करने के बजाय पाकिस्तान सीरीज से ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए थी।

वॉन ने लिखा, 'कोच को एजबेस्टन (Edgbaston) जैसे मैदानों पर जाने का अनुभव हासिल करना चाहिए, इंग्लिश क्रिकेट के सिस्टम को समझना चाहिए और काउंटी कोचों से मिलना चाहिए। ये वो छोटी-छोटी बातें हैं जिन्हें मैकुलम के दौर में नजरअंदाज किया गया था, लेकिन बड़ी ट्रॉफियां जीतने के लिए ये बहुत जरूरी हैं।' वॉन का मानना है कि फ्लेमिंग की शर्तों पर उन्हें नियुक्त करना इंग्लैंड क्रिकेट की बेताबी को दिखाता है।

'हमारे पास धोनी नहीं है'

फ्लेमिंग ने इंटरनेशनल लेवल पर तो कोचिंग नहीं की है, लेकिन लीग क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से अलग होने वाले फ्लेमिंग ने अपनी कोचिंग में टीम को 5 आईपीएल खिताब जिताए हैं।

हालांकि, वॉन ने चेतावनी दी है कि इंग्लैंड टीम में फ्लेमिंग का काम आसान नहीं होगा। उन्होंने लिखा, 'फ्लेमिंग एक बेहतरीन रणनीतिकार हैं। मैंने उन्हें आईपीएल में देखा है। लेकिन इंग्लैंड में उनके लिए सबसे बड़ी समस्या यह होगी कि हमारे कप्तान के तौर पर हमारे पास एमएस धोनी (MS Dhoni) जैसा कोई खिलाड़ी नहीं है।'

वॉन ने यह भी कहा कि चेन्नई में फ्लेमिंग के पास एरिक साइमंस जैसे शानदार बॉलिंग कोच थे, जो तेज रफ्तार के बजाय बॉलिंग स्किल पर भरोसा करते थे। वॉन को उम्मीद है कि शायद अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम में भी सिर्फ तेज गेंदबाजी के बजाय बेहतरीन बॉलिंग स्किल की वापसी होगी।