भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शैफाली ने खेल में सुधार के लिए लिया पुरुषों के कैंप में हिस्सा
नई दिल्लीPublished: Jun 01, 2021 09:50:30 am
भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। ऐसे में टीम की सलामी बल्लेबाज शैफाली शर्मा ने भी अपने खेल में सुधार करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया।
क्रिकेट के खेल में हर खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करता है। इसके लिए वे अपनी तकनीक में सुधार करने की कोशिश करते हैं। साथ ही उनको खुद में जो कमी लगती है उसे भी दूर करने की कोशिश करते हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। ऐसे में टीम की सलामी बल्लेबाज शैफाली शर्मा ने भी अपने खेल में सुधार करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। दरअसल, शैफाली को अपने बैकफुट के खेल में सुधार करने की आवश्यकता थी। इसके लिए शैफाली ने जो तरीका अपनाया, उसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। हाल ही शैफाली ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया।