30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खालिद शाह ने 20 गेंद में बनाए 71 रन, यूएई ने पाकिस्तान को दी 1 विकेट से शिकस्त

Hong Kong Sixes 2026: आज से हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है। पाकिस्तान और यूएई के बीच ग्रुप सी का मुकाबला खेला गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 30 Oct 2026, 10:02 AM IST

Hong Kong Sixes 2026.

हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला। (Photo- x/@CricketHK)

Pakistan vs United Arab Emirates: आज से हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को पाकिस्तान और यूएई के बीच ग्रुप सी का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 2 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

यूएई के बल्लेबाज खालिद शाह की तूफानी बल्लेबाजी

हांगकांग सिक्सेस में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खालिद शाह ने बतौर ओपनर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 20 गेंदों में 71 रन कूट डाले। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 9 छक्के लगाए। वहीं जाहिद अली तो 8 गेंद में 22 रन की धमाकेदार पारी खेलकर नॉटआउट रहे। जाहिद अली ने पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत खराब रही। अंश टंडन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद मुहम्मद जुहैब भी 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मरूफ मर्चेंट (2) और मुहम्मद फारुख (0) रिटायर्ड आउट हो गए। ऐसे में जाहिद अली ने मोर्चा संभालते हुए 8 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के संग ताबड़तोड़ नाबाद 22 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी।

पाकिस्तान के लिए अब्बास अफरीदी ने लगाया अर्धशतक

इससे पहले पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। ओपनर ख्वाजा नफे 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अब्दुल समद और कप्तान अब्बास अफरीदी ने कमाल की बल्लेबाजी की। कप्तान अब्बास अफरीदी जहां 13 गेंद में 53 रन की पारी खेल रिटायर हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और 8 छक्के लगाए। ऐसे में अब्दुल समद ने इरफान और साद मसूद संग पारी को आगे बढ़ाया। इरफान खान 8 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद ने 15 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के संग नाबाद 39 रन की पारी खेली। साद मसूद एक रन बनाकर नॉट आउट रहे।

आपको बता दें कि हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट आज 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तान और यूएई के साथ भारत ग्रुप सी में है। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत आज भारतीय समयानुसार 11ः45 पर होगी।