30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेथ मूनी बनीं पर्थ स्कॉर्चर्स की नई कप्तान, WBBL 12 में संभालेंगी टीम की कमान

WBBL12: पर्थ स्कॉर्चर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी को टीम की कमान सौंपी है। जानें उनका रिकॉर्ड, सोफी डिवाइन की भूमिका और नए कप्तान के साथ टीम की खिताबी तैयारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 30 Oct 2026, 8:23 AM IST

WBBL 12

बेथ मूनी (Photo - X/@ScorchersBBL)

Beth Mooney Perth Scorchers Captain: महिला बिग बैश लीग (WBBL) के 12वें सीजन के लिए पर्थ स्कॉर्चर्स ने नई कप्तान की घोषणा कर दी है। स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह लंबे समय से टीम की कप्तानी कर रहीं सोफी डिवाइन की जगह लेंगी। वहीं सोफी डिवाइन टीम में बनी रहेगी।

पर्थ स्कॉर्चर्स का कप्तान बनाए जाने के बाद खुशी जाहिर करते हुए बेथ मूनी ने कहा, टीम की कप्तानी मिलना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है। इस दौरान उन्होंने सोफी डिवाइन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में सोफी डिवाइन ने शानदार नेतृत्व किया है। वह उनसे लगातार सलाह लेती रहेंगी।

बेथ मूनी ने कहा कि टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और सभी इस सीजन में खिताब जीतने के लिए उत्साहित हैं। पिछले सीजन में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। ऐसे में इस बार टीम की कोशिश ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी।

क्या बोले कोच?

पर्थ स्कॉर्चर्स की मुख्य कोच बैकी ग्रुंडी ने भी मूनी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मूनी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है। उनका अनुशासन, मेहनत और टीम के प्रति समर्पण उन्हें कप्तानी के लिए सही खिलाड़ी बनाता है।

कोच ने सोफी डिवाइन के योगदान को भी जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि डिवाइन ने टीम को पहला WBBL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब टीम का लक्ष्य बेथ मूनी के नेतृत्व में अपना दूसरा WBBL खिताब जीतना है।

WBBL में बेथ मूनी का प्रदर्शन

WBBL में बेथ मूनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 155 मैच की 154 इनिंग में उन्होंने 126.29 की स्ट्राइक से 5600 रन बनाए हैं, जिनमें 4 शतक भी शामिल हैं। वहीं उन्होंने पर्थ स्कॉचर्स के लिए 80 मैचों में कुल 3,024 रन बनाए हैं।

वहीं सोफी डिवाइन के पास भी महिला बिग बैश लीग का अच्छा खासा अनुभव है। सोफी डिवाइन ने इस लीग में 143 मैच में 126.85 की स्ट्राइक रेट से कुल 4195 रन बना चुकी हैं, जिसमें 4 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं बॉलिंग में उन्होंने 124 इनिंग में कुल 124 विकेट ले चुकी हैं। लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग 41 रन देकर 5 विकेट है।