धोनी ने दिए टिप्स
इंद्राणी ने एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले साल रांची में ट्रेनिंग सेशन के दौरान माही सर से मेरी लंबी बातचीत हुई थी। मैंने पूछा कि कैसे मैं अपने खेल में सुधा करूं, तो उन्होंने मुझे कहा कि मुझे अपने रिफ्लेक्स तेज करने चाहिए व पांच मीटर रेडियस में मूवमेंट अच्छा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि एक विकेटकीपर के लिए यह महत्वपूर्ण चीज होती है और उन्होंने मुझे सलाह दी कि ऐसी कोशिश करोगी तो बेहतर होती जाओगी। इससे वाकई मुझे मदद मिली। माही सर जैसे दिग्गज से एक या दो चीजें सीख लेना सम्मान की बात है और उनकी सलाह वाकई मेरे काम आई और मेरे खेल में सुधार हुआ। हर बार जब मैं ग्राउंड पर जाती हूं तो उनकी टिप्स याद रखती हूं।