15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG 2nd ODI Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे? जानें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स

भारत और अफगानिस्तान की वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसके अलावा मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 15, 2026

IND vs AFG

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रहा है (photo - IANS)

India vs Afghanistan 2nd ODI Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे 17 जून को खेला जाएगा। लखनऊ के भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीत भारत सीरीज में कब्जा जमाना चाहेगा। इससे पहले भारत ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था।

India vs Afghanistan 2nd ODI: कब खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला?
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून यानि बुधवार को खेला जाएगा।

India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुक़ाबला लखनऊ के भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला कब शुरू होगा ?
भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 1 बजे होगा।

India vs Afghanistan 2nd ODI: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित हो रही है भारत और अफगानिस्तान की वनडे सीरीज?
भारत और अफगानिस्तान की वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

India vs Afghanistan 2nd ODI:फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।