3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women Asia Cup 2018: जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगी भारतीय टीम, बांग्लादेश से होगा मुकाबला

महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में बुधवार को भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से होना है। इस मैच को जीत कर भारत अपनी हैट्रिक पूरा कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Jun 2018, 5:13 PM IST

women

Women Asia Cup 2018: जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगी भारतीय टीम, बांग्लादेश से होगा मुकाबला

नई दिल्ली। मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में जारी महिला एशिया कप टी 20 टूर्नामेंट में कल (बुधवार) को भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश की टीम से होना है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच में जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से उतरेगी। वहीं बांग्लादेश की टीम को भारत का विजयी रथ रोकने के लिए कुछ खास रणनीति अपनानी होगी।

पिछले दोनों मैचों में मिली है जीत-

भारतीय महिला टीम को पिछले दोनों मैचों में शानदार जीत मिली है। भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में मेजबान मलेशिया को 142 रनों के बड़े अंतर से हराया था। जबकि सोमवार को थाईलैंड को 66 रन से हराया था। टीम के सभी बल्लेबाज शानदार फार्म में चल रहे हैं और उनकी कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने की होगी। पहले मैच में मिताली राज ने शानदार 97 रनों की पारी खेली थी।

पाकिस्तान को पस्त कर चुकी है बांग्लादेश की टीम-
दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम दो मैचों में एक जीत के साथ तालिका में चौथे नंबर पर हैं। टीम को अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सलमा खातून की नेतृत्व वाली बांग्लादेश ने उसके बाद शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी थी। कुल मिलाकर भारत के विजय रथ को रोकने के लिए बांग्लादेश को बुधवार को कुछ अलग करना होगा।

संभावित टीम इस प्रकार है-
बांग्लादेश की टीम: सलमा खातुन (कप्तान), रुमाना अहमद, निगर सुल्तान, फर्गाना हक, खडाइजा तुल कुबरा, फाहिमा खातुन, आयशा रहमान, जन्नतुल फर्डस सुमोना, नाहिदा अकटर, पन्ना घोष, लिली रानी विश्वास, संजीदा इस्लाम, शर्मिन सुल्तान, जहां आलम, शामीमा सुल्तान।

भारत महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेमीमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, वेद कृष्णमूर्ति, तन्या भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, एकता बिष्ट, मोना मेश्रम।