प्रताड़ित होने के बाद राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया में कहा था कि, खुलासा करूंगी… भूपेश बघेल के लिए कहा कि, ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है…. राधिका के ट्वीट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए, फिर भी पार्टी ने राधिका की न मदद की ना ही मामले में अब तक कार्रवाई की गई है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि, सबसे पुरानी और राष्ट्रीय पार्टी में महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया और नेत्री न्याय के लिए ठोकरे खा रही है। हालांकि, मामले में कांग्रेस के प्रदेश पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दोनों से पूछताछ की है।