Chhattisgarh Congress Party: लोकसभा चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर घमासान मच गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर गाली देने और अनर्गल बातें करने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा का रोते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राधिका खेड़ा कह रहीं है कि, कांग्रेस के नेता ने हमेशा उनका अपमान किया गाली गलौज की और उनसे अनर्गल बातें की। वीडियो में राधिका खेड़ा ने यह भी कहा की वो पार्टी से इस्तीफा देने जा रहीं है।राधिका खेड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने अब तक कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है।