scriptवृद्धिमान साहा दोबारा बनने जा रहे हैं पिता, ट्वीट कर दी जानकारी | Wriddhiman Saha is going to be father again tweeted | Patrika News
क्रिकेट

वृद्धिमान साहा दोबारा बनने जा रहे हैं पिता, ट्वीट कर दी जानकारी

इस खिलाड़ी ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने प्रशंसकों को ट्वीट कर यह जानकारी देते हुआ दुआ करने की अपील की।

नई दिल्लीOct 25, 2019 / 08:31 pm

Mazkoor

wriddhiman saha with her family

कोलकाता : टीम इंडिया की टेस्ट टीम में धमाकेदार वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज वृद्धिमान साहा के घर में जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। वह एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अने ट्विटर अकाउंट पर दी है कि उनकी पत्नी रोमा मित्रा प्रेगनेंट हैं और जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। बता दें कि साहा ने गुरुवार को अपने 35वें जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी।

ट्वीट कर दी जानकारी

वृद्धिमान साहा ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह जन्मदिन उनके लिए बेहद खास है। हम अपने परिवार में नए एक और सदस्य के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपनी, अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीर ट्विटर पर डालकर लिखा कि हम गर्व के साथ यह जानकारी दे रहे हैं कि हमदोनों दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। हमारे लिए आप दुआएं करते रहें।

 

https://twitter.com/Romimitra?ref_src=twsrc%5Etfw

टेस्ट टीम के स्थायी विकेटकीपर हैं साहा

वृद्धिमान साहा 2015 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद से ही टीम इंडिया की टेस्ट टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस दरमियान चोटिल होने के कारण वह तकरीबन 20 महीने तक वह मैदान से बाहर रहे। पिछली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में ही उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की है और अपनी बेहद शानदार विकेटकीपिंग से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 3-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम इंडिया की टेस्ट टीम में उन्हें शामिल किया गया है।

Home / Sports / Cricket News / वृद्धिमान साहा दोबारा बनने जा रहे हैं पिता, ट्वीट कर दी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो