सीरीज में आधे—आधे मैच खेलते थे
चहल ने कहा,'कुलदीप और मैं किसी भी सीरीज के आधे-आधे मैच में खेलते थे। कई बार कुलदीप पांच मैचों की सीरीज में तीन मैच खेलते तो कई बार यह मौका मुझे मिलता था। हम तब तक साथ थे जब तक हार्दिक मौजूद थे। टीम की जरूरत है कि उसे सातवें नंबर पर एक ऑलराउंडर चाहिए। मैं भले ही ना खेलूं लेकिन अगर टीम जीत रही है तो मैं इसी बात से खुश हूं।'