वीभत्स तरीके से किया गया था कत्ल
पुलिस के अनुसार उस लड़की का कत्ल बेहद वीभत्स तरीके से किया गया था। लड़की के सिर को किसी धारदार हथियार से काट कर धड़ से अलग कर दिया गया था और सिर को पैर के पास रख दिया गया था। इतना ही नहीं लड़की के प्राइवेट पार्ट को भी काटा गया था और उससके सीने को भी गोद डाला था।
युवती के भाई ने सन्नी के साथ देखा था
पुलिस को जब युवती के छोटे भाई ने यह बताया कि उसने अपनी बहन को सन्नी के साथ शाम 7 बजे जाते देखा था, तब उसे सन्नी पर शक हुआ। इसके कुछ देर बाद वह सन्नी के घर अपनी बहन को बुलाने भी गया था, तब सन्नी ने उसे पैसे देकर चॉकलेट खाने भेज दिया। बता दें कि वह युवती परिवार के साथ एकता विहार में रहती थी। वह भी बिहार के पूर्णिया की थी। जबकि सन्नी बिहार के दरभंगा का रहने वाला था और वह आजादपुर मंडी में पल्लेदारी करता है। वह भी शालीमार बाग स्थित एकता विहार में ही किराये के कमरे में रह रहा था।