scriptपश्चिम बंगाल: दूसरे चरण के मतदान के बीच पेड़ से लटका मिला बीजेपी कार्यकर्ता का शव, इलाके में हड़कंप | 22-year-old BJP Yuva Morcha member Sisupal Sahis found hanging from a tree in Senabana village of WB | Patrika News
क्राइम

पश्चिम बंगाल: दूसरे चरण के मतदान के बीच पेड़ से लटका मिला बीजेपी कार्यकर्ता का शव, इलाके में हड़कंप

पश्चिम बंगाल में पेड़ से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
राज्य में तीन सीटों पर जारी है मतदान

नई दिल्लीApr 18, 2019 / 02:01 pm

Shweta Singh

BJP worker dead

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच पश्चिम बंगाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। राज्य के पुरुलिया इलाके में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता का शव मिला है। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर वोटिंग जारी है।

पेड़ पर लटका मिला शव

पुरुलिया के अर्शा पुलिस थाना इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के 22 वर्षीय सदस्य का शव लटका हुआ मिला है। सेनाबोना गांव में एक पेड़ से लटके शव की पहचान शिशुपाल साहिस के रूप में हुई है। शिशुपाल भाजपा का कार्यकर्ता है, इसके साथ ही उसके पिता बीजेपी शासित ग्राम पंचायत शिर्काबाद के उप प्रधान हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1118764255120113664?ref_src=twsrc%5Etfw

मामले की जांच शुरू

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बात की छानबीन की जा रही है कि शिशु पाल ने आत्महत्या की है या उसका मर्डर किया गया है। इस इलाके में मौत की खबर से तनाव काफी बढ़ चुका है। हालांकि, जिन तीन सीटों (जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज) पर गुरुवार को वोटिंग की जा रही है वो यहां से काफी दूर हैं।

ऐसे में इस घटना का चुनाव पर असर कम पड़ने की संभावना है। आपको बता दें कि इससे पहले भी राज्य में एक भाजपा कार्यकर्ता का शव भाजपा कार्यालय के बाहर लटका मिला था। इसके अलावा इसी हफ्ते ओडिशा में एक भाजपा कार्यकर्ता पर गोलियों से हमला कर उसकी जान ले ली गई थी। बता दें कि इस वारदात के अगले ही दिन पीएम मोदी भुवनेश्वर पहुंचे थे।

Home / Crime / पश्चिम बंगाल: दूसरे चरण के मतदान के बीच पेड़ से लटका मिला बीजेपी कार्यकर्ता का शव, इलाके में हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो