script8 लोगों ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, क्षुब्ध पति ने खाया जहर | 8 men gangraped married girl, sad husbands consumed poison | Patrika News
क्राइम

8 लोगों ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, क्षुब्ध पति ने खाया जहर

विवाहिता ने मंगलवार शाम आठ जनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने व उसे बेचने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है

Nov 30, 2016 / 10:14 am

कमल राजपूत

Gangerape

Gangerape

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के आसलखेड़ी गांव की एक विवाहिता के साथ एक ऐसी घटना घटी है, जिसे सुनकर आप की रूह कांप उठेंगी। मंगलवार को आसलखेड़ी गांव निवासी विवाहिता ने मंगलवार शाम आठ जनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने व उसे बेचने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। इस घटना का पता चलने पर पीडि़ता के पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां फिलहाल वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

विवाहिता के साथ दो दिन तक किया दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक आसलखेड़ी निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत 22 नवंबर को दोपहर ढाई-तीन बजे वह पीहर जाने के लिए आसलखेड़ी बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर ही थी। तभी एक जीप आई। जिसमें रामसीसर निवासी कल्याणसिंह, बुकलसर निवासी राजूसिंह व पिचकराईताल निवासी हरिराम सवार थे। जिन्होंने भालेरी जाना बताया और उसे आसलखेड़ी छोडऩे की बात कही। रास्ते में जीप को कच्चे रास्ते ले जाकर एक रोही में खड़ी कर शराब पीने लगे। दो दिन तक रोही में रखा और दुष्कर्म किया। 

दो बार किया गया विवाहिता को बेचने का सौदा
तीन आरोपितों ने एक लाख रुपए में सरदारशहर के शिमला निवासी राजू, महावीर, संदीप, गिरधारी स्वामी को बेच दिया। उन चारों आरोपितों ने तीन दिन तक शिमला की रोही में रखकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं चारों आरोपितों ने दो लाख रुपए में शिमला निवासी लीलाराम को बेच दिया। लीलाराम ने दो दिन तक दुष्कर्म किया। 28 नवंबर को पुलिस सूचना के आधार पर लीलाधर के घर से पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया और पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करवाया। इधर मामला दर्ज होने के बाद पीडि़ता के पति ने जहर खा लिया। 

Home / Crime / 8 लोगों ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, क्षुब्ध पति ने खाया जहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो