scriptAfghanistan : काबुल में बम धमाका,  8 की मौत, 15 घायल | Afghanistan : Bomb blast in Kabul, 8 killed, 15 injured | Patrika News

Afghanistan : काबुल में बम धमाका,  8 की मौत, 15 घायल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 20, 2020 02:08:09 pm

Submitted by:

Dhirendra

 

कार बम ब्लास्ट से आसपास के घरों को भी हुआ नुकसान।
एक संसद सदस्य भी गंभीर रूप से घायल।

car bomb blast

घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल।

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को एक कार बम ब्लास्ट की घटना सामने आई है। कार बम ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तानी संसद सदस्य खान मोहम्मद वारडाक भी इस बम ब्लास्ट में घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खान मोहम्मद को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Kabul में गवर्नर के काफिले पर आत्मघाती हमला, आठ लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

इस बारे में अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि काबुल में रविवार को आतंकियों ने कार बम ब्लास्ट को अंजाम दिया है। ब्लास्ट में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत 15 लोग घायल हुए हैं। विसेफोट से आसपास के घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
आंतरिक मंत्रालय ने बताया है इस आतंकी हमले में हमारे 8 हमवतन शहीद हो गए हैं। 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस तरह के आतंकवादी हमले लोगों के खिलाफ आतंकवादी अपराधों की क्रूरता का प्रतीक है। आतंकियों के पास विनाश और हत्या की विचारधारा से प्रेरित हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो