scriptनहीं थम रही राधे मां की मुश्किलें, एक और मामला दर्ज | Another case filed against Radhe Maa | Patrika News
क्राइम

नहीं थम रही राधे मां की मुश्किलें, एक और मामला दर्ज

खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां के खिलाफ दर्ज हुआ एक और केस

Aug 16, 2015 / 11:52 am

सुभेश शर्मा

Radhe Maa

Radhe Maa

नई दिल्ली। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां हाल ही में दहेज उत्पीडऩ मामले में गिरफ्तार होने बमुश्किल बची हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी भी कहीं से कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनपर मिनी स्कर्ट पहनने को लेकर केस दर्ज कराया गया है। राधे मां के खिलाफ पंजाब के लुधियाना में मामला दर्ज हुई है। शिकायतकर्ताओं ने राधे मां पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
radhe-maa-55c88ce75ca23_l.jpg” border=”0″>
राधे मां के खिलाफ शिकायतकर्ता अश्विनी कुमार बहल और धीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि राधे मां ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि ‘हम वैष्णो देवी, चिंतपूर्णी देवी और ज्वालाजी की आराधना करते हैं। राधे मां खुद को मां दुर्गा की अवतार बताती हैं, लेकिन उन्होंने मिनी स्कर्ट पहनकर मां दुर्गा का अपमान किया है। इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

गौरतलब है कि दहेज के मामले में मुंबई पुलिस के समन के चलते कांदिवली पुलिस ने रोध मां से पूछताछ की गई थी। रोध मां से कांदिवली पुलिस ने 70 सवाल पूछे जबकि बोरीवली पुलिस ने 28 प्रश्न किए।

कुल मिलाकर 150 मिनट तक रोध मां से पुलिस ने पूछताछ की। दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज होने के साथ राधे मां पर सत्संग में अश्लीलता फैलाने के आरोप भी लग चुके हैं।

Home / Crime / नहीं थम रही राधे मां की मुश्किलें, एक और मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो