scriptआंध्र : नक्सलियों ने तेदेपा के 3 नेताओं का किया अपहरण | AP : Naxals kidnap 3 TDP leaders | Patrika News
क्राइम

आंध्र : नक्सलियों ने तेदेपा के 3 नेताओं का किया अपहरण

नक्सली गुट ने आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सात अक्टूबर से एक सप्ताह के बंद की घोषणा की है

Oct 06, 2015 / 10:19 pm

जमील खान

Naxalite

Naxalite

विशाखापत्तनम। नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में मंगलवार को तेदेपा के तीन नेताओं का अपहरण कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं का अपहरण पूर्वी तटीय आंध्र प्रदेश के जनजातीय इलाके से किया गया।

इनमें तेदेपा के मंडल अध्यक्ष एम. बलैया, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एम. महेश और वी. बलैया शामिल हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने स्थानीय नागरिकों को लिखे पत्र में कहा है कि क्षेत्र में बॉक्साइट के खनन के विरोध में यह अपहरण किया गया था।

नक्सली इस क्षेत्र में खनन के खिलाफ हैं। नक्सली गुट ने आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सात अक्टूबर से एक सप्ताह के बंद की घोषणा की है।

Home / Crime / आंध्र : नक्सलियों ने तेदेपा के 3 नेताओं का किया अपहरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो