scriptबंगलुरु: पति द्वारा ब्यॉयफ्रेंड की हत्या के बाद महिला ने की सुसाइड | Bengaluru woman ends life after boyfriend is shot dead | Patrika News
क्राइम

बंगलुरु: पति द्वारा ब्यॉयफ्रेंड की हत्या के बाद महिला ने की सुसाइड

बंगलुरु में ऑनर किलिंग का मामला सामने आ रहा है। पति ने कार में पत्नी के ब्यॉयफ्रेंड को गोली मार दी। इसके बाद उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया।

Jan 14, 2017 / 02:04 pm

Bengaluru woman ends life after boyfriend is shot

Bengaluru woman ends life after boyfriend is shot dead

बंगलुरु. बंगलुरु में ऑनर किलिंग का मामला सामने आ रहा है। पति ने कार में पत्नी के ब्यॉयफ्रेंड को गोली मार दी। इसके बाद उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ श्रुति गोवडा नाम की एक 32 साल की महिला वकील ब्यॉयफ्रेंड अमित केशवमूर्ति के साथ कार में थी। इसी दौरान वहां उसका पति राजेश गोवडा मौके पर पहुंचा और उसने अमित की गोली मारकर हत्या कर दी। 

ऑनर किलिंग का शक 

जानकारी के मुताबिक़ श्रुति, पंचायत विकास अधिकारी है। शुक्रवार को वह अपनी स्विफ्ट कार लेकर घर से निकली थी। रास्ते में उसने अमित को पिक किया। अमित की उम्र 33 साल है और वह भी दो बच्चों का पिता है। पुलिस के मुताबिक़ गोपालकृष्ण और राजेश एक दूसरी कार से दोनों का पीछा कर रहे थे। शुक्रवार को श्रुति कार से आचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन पहुंची। उसने अपनी कार पार्क की। इसी वक्त श्रुति का ससुर और पति भी मौके पर पहुंच गया। दोनों को कार से बाहर निकलने की बात कही। पुलिस के मुताबिक़ इतना होने के बाद गोपालकृष्ण की लाइसेन्स रिवाल्वर से अमित को गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस ने यह कन्फर्म नहीं कर पाई कि रिवाल्वर का ट्रिगर किसने दबाया। गोली मारने के बाद दोनों बाप-बेटे मौके से फरार हो गए। 

ब्यॉयफ्रेंड को हॉस्पिटल लेकर गई थी महिला पर नहीं बची जान 

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे श्रुति जख्मी ब्यॉयफ्रेंड को हॉस्पिटल लेकर पहुंची। लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाई। लेकिन काफी खून बहने की वजह से अमित की मौत हो गई। ब्यॉयफ्रेंड की मौत के कुछ घंटों बाद श्रुति कगालीपुरा के एक लॉज पहुंची। उसने अपने रिश्तेदारों को फोन पर बताया कि वह कमरा नंबर 301 में है। उसने पंखे पर बेडशीट के फंदे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 

Home / Crime / बंगलुरु: पति द्वारा ब्यॉयफ्रेंड की हत्या के बाद महिला ने की सुसाइड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो