scriptBIG NEWS एटा पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मासूम सहित तीन की मौत, कई मलबे में दबे | Blast in Crackers factory Before Diwali 2019 Big News | Patrika News
एटा

BIG NEWS एटा पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मासूम सहित तीन की मौत, कई मलबे में दबे

धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आस पास बने मकान भी ढह गए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।

एटाSep 21, 2019 / 03:23 pm

अमित शर्मा

BIG NEWS एटा पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मासूम सहित तीन की मौत, कई मलबे में दबे

BIG NEWS एटा पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मासूम सहित तीन की मौत, कई मलबे में दबे

एटा। दीपावली से पहले घनी बस्ती में चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में बड़ा हो गया है। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक मासूम सहित लड़कियों के मरने की सूचना मिल रही है जबकि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आस पास बने मकान भी ढह गए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।
BIG NEWS एटा पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मासूम सहित तीन की मौत, कई मलबे में दबे
मामला एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के मोहल्ला गड्ढा का है। मोहल्ला गड्ढा के एक मकान में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के मकान भी ढह गए। धमाके में दो लड़िकियों और एक एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस है। पटाखे बनाने के दौरान ही यह धमाका हुआ है।
BIG NEWS एटा पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मासूम सहित तीन की मौत, कई मलबे में दबे
धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। चारों तरफ धुंए का गुबार छा गया। सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी मोके पर पहुंचे। राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए है। इस बड़ी घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अधिकारी घटना के कारण की जांच पड़ताल में जुट गए है।
BIG NEWS एटा पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मासूम सहित तीन की मौत, कई मलबे में दबे
इनकी हुई मौत

मृतकों में सोनी पत्नी मुनीम उम्र 35

शीतल पुत्री चन्द्रपाल उम्र 16

रजनी पुत्री टाइगर है

ये हुए घायल
2- माधुरी पुत्री चन्द्रपाल
3- देवी पत्नी चन्द्रपाल
4- मुन्नीदेवी पत्नी स्व0 लालाराम (50 वर्ष)
5- नूतन पत्नी सिकन्दर (50 वर्ष)
6- रजनी पुत्री बिल्लू (21 वर्ष)
7- भागवती पत्नी बिल्लू (50 वर्ष)
8- मीरा देवी (40 वर्ष)
9- रिषभ पुत्र नीरज बाबू
10- प्रतीक पुत्र टाइगर (10 वर्ष)
11- पूजा (25 वर्ष)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो