scriptबालिका गृह कांड के एक और राज से उठा पर्दा, रोज सजती थी महफिल और छोटे कपड़ों में कराते थे डांस | CBI one more disclosure in Muzaffarpur girl kand girl force to dance | Patrika News
क्राइम

बालिका गृह कांड के एक और राज से उठा पर्दा, रोज सजती थी महफिल और छोटे कपड़ों में कराते थे डांस

सीबीआई ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित 21 अन्‍य के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया है।

नई दिल्लीJan 06, 2019 / 01:50 pm

Dhirendra

muzaffarpur

बालिका गृह कांड के एक और राज से उठा पर्दा, रोज सजती थी महफिल और छोटे कपड़ों में करवाते थे डांस

नई दिल्‍ली। सीबीआई जांच के दौरान मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में एक और राज का खुलासा हुआ है। जांच अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक यातना गृह में रोज महफिल सजती थी। वहां रहने वाली लड़कियों को गंदे भोजपुरी गानों पर डांस करने के मजबूर किया जाता है। डांस करने से पहले लड़कियों को तंग कपड़े पहनाए जाते थे। विरोध करने पर लड़कियों को नशे की सूई और दवा देकर सुला दिया जाता था। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित 21 अन्‍य के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया है।
सहयोगिरयों पर भी है दुष्‍कर्म का आरोप
एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति का संचालक ब्रजेश ठाकुर पर जांच अधिकारियों ने बालिका गृह की लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस काम में रवि रोशन व मामू सहित बालिका गृह की अन्य कर्मचारी सहयोगी भूमिका निभाते थे। इन सहयोगियों की सहायता से ही वहां रहने वाली लड़कियों को गंदे भोजपुरी गानों पर डांस करने को विवश किया जाता था। विरोध करने वाली लड़कियों के अंगों पर चोट पहुंचाने का काम किया जाता था। यहां पर रवि कुमार रोशन बाल संरक्षण पदाधिकारी (सीपीओ) था। ब्रजेश के साथ-साथ उस पर भी अधिकतर लड़कियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वह छोटे कपड़े में गंदे गाने पर डांस करने के लिए लड़कियों को विवश करता था।
वर्मा सबसे गंदा आदमी
बाल कल्याण समिति का सदस्य विकास कुमार पर भी इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म का आरोप है। वह अन्य आरोपितों के साथ मिलकर लड़कियों को नींद की गोलियां देता था। इस मामले में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा की पहचान लड़कियों ने फोटो से की। लड़कियों ने वर्मा को सबसे बुरा आदमी बताया है। वह लड़कियों से साथ दुष्कर्म करता था और ब्रजेश ठाकुर का सबसे करीबी था।

Home / Crime / बालिका गृह कांड के एक और राज से उठा पर्दा, रोज सजती थी महफिल और छोटे कपड़ों में कराते थे डांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो