scriptपुंछ में LoC पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर दागे मोर्टार | Ceasefire violation in Poonch Pakistan shells have landed near brigade headquarters | Patrika News
क्राइम

पुंछ में LoC पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर दागे मोर्टार

पाकिस्तान की ओर से पुंछ सेक्टर में LoC पर भारतीय चौकियों और नागरिक ठिकानों पर भी बिना किसी उकसावे के गोलीबारी और मोर्टार हमला किया गया है।

Nov 20, 2018 / 11:18 am

Chandra Prakash

INDIAN ARMY

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीज फायर, पुंछ में LoC पर मोर्टारों और स्वाचालित हथियारों से हमला

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में LOC पर पाकिस्तान ने एकबार फिर सीज फायर तोड़ा है। पाकिस्तानी सेना ने सुबह सात बजे छोटे व स्वाचालित हथियारों और मोर्टारों से हमला कर दिया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी शुरु हो गई। इसके बाद देवघर और माल्ती समेत आसपास के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1064752300290441216?ref_src=twsrc%5Etfw

ब्रिगेड मुख्यालय के पास गिरा मोर्टार
घटनास्थल से अब तक आई खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी पक्ष द्वारा दागे गए कम से कम दो मोर्टार पुंछ में भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय के करीब आकर गिरे जबकि दूसरा मोर्टार एक गांव में गिरा। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका दृढ़ता से जवाब दिया। अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी। इस फायरिंग में भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

https://twitter.com/hashtag/JammuAndKashmir?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

घुसपैठ की कोशिश के लिए तोड़ते सीज फायर

सीमा पर भारतीय चौकियों और नागरिक ठिकानों पर भी बिना किसी उकसावे के गोलीबारी और मोर्टार हमला पहली घटना नहीं है। पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसपैठ की कोशिशों के लिए ऐसे हमले किया जाते रहे हैं। 4 अक्टूबर को ही पुंछ के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। पाकने स्वचालित, छोटे हथियारों और मोर्टार का प्रयोग किया। हमारी चौकियों ने भी जोरदार और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की।

29 सितंबर को कर्नाह सेक्टर को बनाया था निशाना

उससे पहले 29 सितंबर को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी की गई। बताया गया कि पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के कर्नाह सेक्टर में एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन किया। सूत्रों ने बताया कि कर्नाह सेक्टर के साधपोरा में भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने के लिए उन्होंने छोटे हथियार, स्वचालित बंदूक और मोर्टार का इस्तेमाल किया।

Home / Crime / पुंछ में LoC पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर दागे मोर्टार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो