scriptप्रदेश में सुरक्षित नहीं महिलाएं: रोजाना 27 से छेड़छाड़, 13 से बलात्कार, ग्वालियर चौथे नंबर पर | crime increases against women in gwalior | Patrika News
ग्वालियर

प्रदेश में सुरक्षित नहीं महिलाएं: रोजाना 27 से छेड़छाड़, 13 से बलात्कार, ग्वालियर चौथे नंबर पर

प्रदेश में सुरक्षित नहीं महिलाएं: रोजाना 27 से छेड़छाड़, 13 से बलात्कार, ग्वालियर चौथे नंबर पर

ग्वालियरSep 03, 2018 / 01:18 pm

Gaurav Sen

women crime increases in gwalior

प्रदेश में सुरक्षित नहीं महिलाएं: रोजाना 27 से छेड़छाड़, 13 से बलात्कार, ग्वालियर चौथे नंबर पर

हरपाल सिंह चौहान @ ग्वालियर

सरकार कितने भी दावे करे, लेकिन मध्यप्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ रोजाना छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इस साल जनवरी से जून तक 181 दिन में प्रदेश में 4 हजार 961 महिलाओं से छेड़छाड़ और 2 हजार 439 के साथ बलात्कार किया गया। यानि रोजाना 27 महिलाएं छेड़छाड़ और 13 बलात्कार की शिकार हुईं। महिला सुरक्षा के मामले में प्रदेश के 51 जिलों में भोपाल की स्थिति सबसे खराब है। इसके बाद इंदौर दूसरे नंबर पर, जबलपुर तीसरे और ग्वालियर चौथे नंबर पर हैं। यह आंकड़े पुलिस रिकॉर्ड के हैं, इसके अलावा जीआरपी में दर्ज मामले अलग हैं। सैकड़ों पीडि़ताएं ऐसी भी हैं, जो बदनामी के डर से थानों तक नहीं पहुंचीं।

छह महीनों का आंकड़ा

महीनादुष्कर्मछेड़छाड़
जनवरी369869
फरवरी348774
मार्च427945
अप्रैल404744
मई459822
जून

432807


न काम आया एमपी इ-कॉप ना ही वी केयर फॉर यू सेल
महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश में एमपी इ-कॉप मोबाइल ऐप और पोर्टल सेवा शुरू हुई थी, ताकि मुसीबत के समय बटन दबाने पर महिला को तुरंत मदद मिल सके। इसके अलावा वी केयर फॉर यू, महिला सेल सहित अन्य कई व्यवस्थाएं बनाई गईं, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति फिर भी खराब है।

महिलाएं जानें अपने अधिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो