scriptकेरल में भीड़ ने दुष्कर्म के पूर्व आरोपी को पीटा, अदालत ने किया था बरी | Crowd beat up former accused of rape in Kerala | Patrika News
क्राइम

केरल में भीड़ ने दुष्कर्म के पूर्व आरोपी को पीटा, अदालत ने किया था बरी

11 वर्षीय छात्रा से रेप का था आरोपी
सबूतों के अभाव में अदालत ने किया था बरी
हैदराबाद मुठभेड़ मामले पर कर रहा था बहस

Dec 07, 2019 / 10:49 pm

Navyavesh Navrahi

kerela_rape.jpg
केरल में वालयार दुष्कर्म व हत्या मामले के एक पूर्व आरोपी पर शनिवार को लोगों की एक भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के चेहरे पर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सबूतों के अभाव में अदालत ने छोड़ा था

एम. मधु जनवरी 2017 में वालयार में 11 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में तीसरा आरोपी था, मगर अदालत ने उसे इस साल अक्टूबर में सबूतों के अभाव में छोड़ दिया था।
हैदराबाद एनकाउंटर की घटना पर कर रहा था बहस

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, मधु हैदराबाद में हाल ही में हुए एनकाउंटर की घटना को लेकर कुछ लोगों के साथ गरमागरम बहस में शामिल हो गया। इन लोगों की बहस हिंसा में बदल गई, जिसके बाद दुष्कर्म के पूर्व आरोपी को बुरी तरह पीटा गया। इससे उसके चेहरे पर चोटें आई हैं।
दोनों बहनों के साथ हुई दर्दनाक घटना

मधु की मां ने आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता थे। पुलिस ने कहा कि वे अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं कर सके हैं और उनकी जांच जारी है। वालयार मामला जनवरी 2017 में सामने आया, जब एक 11 वर्षीय लड़की का शव उसकी नौ वर्षीय बहन ने अपने घर में पाया। इस घटना के दो महीने बाद छोटी बहन भी इसी तरह की परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाई गई।
सभी अभियुक्तों को छोड़ दिया गया था

इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, मगर अदालत ने सबूतों के अभाव में अभियुक्तों को छोड़ दिया। अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ मामला साबित करने में विफल रहा था।

Home / Crime / केरल में भीड़ ने दुष्कर्म के पूर्व आरोपी को पीटा, अदालत ने किया था बरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो