scriptमहिला ग्राम प्रधान को दबंगों ने पीटा, मामला हैरान करने वाला… | Dabng beten gram pradhan | Patrika News
आगरा

महिला ग्राम प्रधान को दबंगों ने पीटा, मामला हैरान करने वाला…

थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव अजीजपुर में ग्राम प्रधान सफाई कर्मचारियों के साथ गुरूवार को सफाई अभियान चला रही थी।

आगराOct 11, 2019 / 06:41 pm

धीरेंद्र यादव

beaten-1467203381_835x547_1.jpg
आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव अजीजपुर में ग्राम प्रधान सफाई कर्मचारियों के साथ गुरूवार को सफाई अभियान चला रही थी। तभी वहां पर गांव के दबंग लोग आ गए। उन्होंने प्रधान से गाली गलौज कर मारपीट कर दी। मामले में प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें – DBRAU Convocation 2019: 11 मेडल प्राप्त करने वाली गोल्डन गर्ल आकांक्षा सिंह का जानिये क्या है सपना, देखें वीडियो

ये है मामला
विकास खंड बिचपुरी के गांव अजीजपुर निवासी रामा देवी ग्राम प्रधान है। वह गुरूवार को सफाई कर्मचारियों के साथ गांव में सफाई अभियान चला रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के दो दबंग युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पर आ गए। उन्होंने पहुंचते ही रामा देवी को जातिसूचक गालियां दी। इसके बाद वे अभद्र भाषा में बात करने लगे।
ये भी पढ़ें – अध्यापक के एरियर का पैसा निकालने के लिए बाबू ने मांगे थे 10 हजार रुपये, फिर अध्यापक ने चली ऐसी चाल, खुद व खुद फस गया…

ये बोले पुलिस अधिकारी
इसका प्रधान ने विरोध किया। जिस पर दबंगों ने ग्राम प्रधान रामा देवी के साथ मारपीट कर दी। सफाई कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान को बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इनपुट: देवेश शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो