ये ब्लू कार्नर नोटिस क्या होता है?
किसी अपराध के संबंध में अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग निकाय द्वारा किसी भी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अपने सदस्य देशों से अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति का पता लगाया जाता है। इसके बाद उस देश के कानून के मुताबिक अपराधी की मांग मूल देश के माध्यम से की जाती है।