भारत रक्षा और तकनीकी क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण घटकों के लिए अब भी चीन पर निर्भर है। इनमें रेयर अर्थ मैग्नेट और कुछ विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं, जिनका उपयोग रक्षा प्रणालियों, रडार, संचार उपकरणों और इलेक्ट्रिक मोटरों में होता है। चीन पर निर्भरता कम करने के लिए भारत ने अमेरिका से इनकी आपूर्ति के विकल्प तलाशने शुरू किए हैं। हालांकि, चुनौती इससे कहीं बड़ी है। एआइ, सेमीकंडक्टर चिप और सैटेलाइट तकनीक के क्षेत्र में चीन ने काफी प्रगति की है। ऐसे में इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल करना भारत के लिए आसान नहीं होगा।