15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत में 10 दिन नौकरी की, फिर लापता हुआ बाड़मेर का बेटा, एक साल बाद मिली मौत की खबर, परिवार में कोहराम

Surat Missing Youth: सूरत में एक साल पहले लापता हुए बाड़मेर के 18 वर्षीय युवक की मौत का खुलासा अब हुआ है। पुलिस ने परिवार को बताया कि उसका शव अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 15 Nov 2026, 9:44 PM IST

missing barmer youth found dead

मृतक तगाराम हरचंदराम मेहरड़ा। फाइल फोटो- पत्रिका

सूरत। नौकरी करने गए बाड़मेर के 18 वर्षीय युवक की मौत का पता परिवार को एक साल बाद चला। युवक नवंबर 2025 में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। अब पुलिस ने परिवार को बताया कि उसका शव अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार ने नौकरी के स्थान पर मानसिक प्रताड़ना दिए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।

25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया

बाड़मेर जिले के गढ़ड़ा रोड स्थित खानियानी गांव निवासी तगाराम हरचंदराम मेहरड़ा नवंबर 2025 में एक ठेकेदार के जरिए नौकरी करने सूरत आया था। यहां आने के महज 10 दिन बाद ही वह अचानक लापता हो गया। परिवार की ओर से 28 नवंबर 2025 को उधना पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। काफी समय तक युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद पुलिस ने तगाराम की जानकारी देने वाले के लिए 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज

करीब एक साल बाद नवंबर 2026 में उधना पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि तगाराम का शव अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया था। बेटे की मौत की खबर मिलने से परिवार सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि तगाराम को नौकरी के स्थान पर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। उसने इस बारे में अपनी मां को भी बताया था। परिवार को आशंका है कि उसकी मौत के पीछे कोई और वजह भी हो सकती है। परिजन राजस्थान से सूरत के लिए रवाना हो गए हैं। वे पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बेटे की मौत का कारण पता लगाने की मांग करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ मोबाइल देखने पर मां की फटकार से आहत होकर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले मात्र 15 साल के एक किशोर ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिंडोली के रामदेव नगर में रहने वाला 15 वर्षीय महेश शंभु प्रसाद पटेल स्थानीय स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसकी मां सिलाई का काम करके जैसे-तैसे अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी, जबकि उसके पिता परिवार से अलग रहते हैं। सुबह के वक्त महेश मोबाइल फोन पर व्यस्त था। मां ने उसे मोबाइल देखने से मना किया और डांट लगा दी। मां की डांट से किशोर इस कदर आहत हुआ कि उसने गुस्से में आकर अपनी जान दे दी।