15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीरभूम पुलिस एनकाउंटर पर सीएम सुवेंदु बोले- पुलिस ने वही किया जो जरूरी था, गुंडे बंगाल छोड़ दें

बीरभूम एनकाउंटर में आरोपी रतन शेख के मारे जाने पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, पुलिस ने वही किया जो जरूरी था। अपराधियों को राज्य छोड़ने की चेतावनी। पूरी खबर पढ़ें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 15 Nov 2026, 8:48 PM IST

Suvendu Adhikari news

शुभेंदु अधिकारी। (फोटो-ANI)

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अपराधियों व अवैध हथियार रखने वालों को राज्य छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने बीरभूम एनकाउंटर पर पश्चिम बंगाल पुलिस का बचाव भी किया। ANI से बातचीत करते हुए शुभेंदु ने कहा कि आरोपी रतन शेख ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने वही किया, जो उस समय करना जरूरी था। मेरा इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गुंडों और बलात्कारियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो भी गुंडे और अवैध हथियार वाले बचे हैं, वे यहां से भाग जाएं, तुरंत चले जाएं। उनके लिए यहां कोई जगह नहीं है।

एनकाउंटर पर पुलिस प्रशासन का मंत्रियों ने किया बचाव

शुभेंदु सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी बीरभूम एनकाउंट पर पुलिस का बचाव किया है। पॉल ने कहा कि पुलिस पर हमला करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सरकार बख्शेगी नहीं। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था का मामला बताया और कहा कि मुठभेड़ के हालात पुलिस ही बेहतर बता सकती है।

उन्होंने कहा कि आरोपी कई कांडों में वांछित था। अगर कोई भी अपराधी पुलिस पर हमला करेगा, तो पुलिस चुप नहीं बैठेगी। हमारी सरकार का संदेश साफ है, कोई बलात्कारी, दंगाई या बंगाल के लोगों की जान से खेलने वाला नहीं बचेगा। चाहे वह किसी भी पार्टी का हो या किसी भी धर्म का।

शुभेंदु सरकार में एक और मंत्री उमेश राय ने कहा कि सरकार बलात्कार और गुंडागर्दी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल बदल रहा है और जो असामाजिक तत्व पहले पुलिस से नहीं डरते थे, उन्हें अब डरना होगा। उन्होंने कहा कि पहले हमने देखा कि पुलिस बलात्कारियों को बचाने के लिए मैदान में उतरती थी और हजारों लोगों को भड़काकर अस्पताल भेजा जाता था, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। वह सरकार अब सत्ता में नहीं है। जो पुलिस पर गोली चलाएगा, पुलिस उस पर फूल नहीं बरसाएगी, वही करेगी जो जरूरी है।"

क्या है बीरभूम एनकाउंटर का पूरा मामला?

दरअसल, आरोपी रतन शेख को एक लूट के मामले में जमानत मिली थी और वह पिछले शुक्रवार को इलाके में लौटा था। इसके बाद वह एक बस स्टैंड पर दूसरे कथित बदमाश से मिलने गया था। इसी दौरान उसे पकड़ने के लिए तीन पुलिसकर्मी बोलपुर के लायक बाजार में बरगद के पेड़ वाले इलाके में पहुंचे। यहां पुलिस को देखते ही आरोपी ने गोली चला दी। इससे जिससे कॉन्स्टेबल बिश्वजीत दास के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद से शेख फरार था।