scriptआठ साल पहले लड़की को बता दिया था मरा हुआ, व्हॉट्सएप से खुला बड़ा राज | dead girl found after eight years | Patrika News
क्राइम

आठ साल पहले लड़की को बता दिया था मरा हुआ, व्हॉट्सएप से खुला बड़ा राज

झारखंड में एक लड़की करीब आठ साल पहले गायब हो गई थी। लेकिन, अचानक इस तरह उसकी सच्चाई सामने आई है।

नई दिल्लीDec 10, 2018 / 05:15 pm

Kaushlendra Pathak

girl

आठ साल पहले लड़की को बता दिया था मरा हुआ, व्हॉट्सएप से खुला बड़ा राज

नई दिल्ली। झारखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां आठ साल पहले एक लड़की को मृत घोषित कर दिया गया था। लेकिन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप के जरिए अचानक लड़की की सच्चाई सामने आ गई है। अचानक इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है।
यह है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के गुमला की रहनेवाली एक लड़की को काम के बहाने दिल्ली ले जाया गया। परिजन को भनक लगी कि लड़की से जबरन काम कराया जाता है। लड़की के भाई ने उस वक्त आरोपी के व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन, अचानक उसके घरवालों को खबर दी गई कि उसकी मौत हो गई है। लेकिन, आठ साल बाद अचानक ऐसी सच्चाई सामने आई कि सबको चौंका दिया।
दिल्ली में दिखी लड़की

दरअसल, कुछ दिनों पहले गुमला के ही रहनेवाली एक लड़की दिल्ली आई। एजेंसी के प्लेसमेंट के दौरान उस लड़की को पीड़ित लड़की दिख गई। उसने चुपके से उसकी तस्वीर खींच ली। इसके बाद लड़की ने उस तस्वीर को झारखंड के बसिया के रहनेवाले एक लड़के को व्हॉट्सएप पर भेज दिया। उस लड़के ने तुरंत पीड़ित लड़की की तस्वीर उसके घरवालों को भेज दी। अपनी बच्ची की तस्वीर देखकर घरवाले चौंक गए। पीड़ित लड़की के भाई ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित के घर पहुंची और सारी सच्चाई जानी। कहा जा रहा है कि यहां ह्यूम ट्रैफिकिंग का मामला है। इसलिए, घटना की शिकायत एंट ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को भेज दिया गया है। हालांकि, यह खुलास नहीं हो सका है कि लड़की को कहां छिपाकर रखा गया है। दिल्ली के किस इलाके में वह रह ही। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी और लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

Home / Crime / आठ साल पहले लड़की को बता दिया था मरा हुआ, व्हॉट्सएप से खुला बड़ा राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो