दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया स्वागत पिता की आंखों में फेंकी मिर्च, बेटे पर चलाई गोली पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के रोहिणी इलाके के निवासी दोनों लोग दोपहर करीब दो बजे के करीब साढ़े तीन लाख रुपए बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार व्यक्तियों ने लड़के पर गोली चला दी और पिता की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर उन पर हमला कर दिया। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों आरोपियों के पास बड़ी नकदी ले जाए जाने की जानकारी पहले से थी।
तैमूर नगर हत्याकांड: केस से जुड़े 2 लोगों से पुलिस ने की पूछताछ, आरोपी गिरफ्त से अभी हैं बाहर हरियाणा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी उन्होंने कहा कि लड़के के शरीर के निचले हिस्से में गोली लगी और उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। वह अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने कहा कि हरियाणा के दादरी और सांपला के रहने वाले दोनों आरोपियों सोमवीर (29) और विकास (27) को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।