scriptनशे में धुत युवक ने कुत्ते के साथ किया ऐसा खौफनाक काम, देख रहे लोगों ने फिर किया ऐसा काम | drunk man cut dog ears | Patrika News
क्राइम

नशे में धुत युवक ने कुत्ते के साथ किया ऐसा खौफनाक काम, देख रहे लोगों ने फिर किया ऐसा काम

नशे में धुत एक युवक ने कुत्ते के साथ काफी घिनौना काम किया है।

नई दिल्लीSep 04, 2018 / 02:49 pm

Kaushlendra Pathak

dog

नशे में धुत युवक ने कुत्ते के साथ किया ऐसा खौफनाक काम, देख रहे लोगों ने फिर किया ऐसा काम

नई दिल्ली। कोलकात में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवक ने एक कुत्ते के साथ काफी खौफनाक काम किया है। जी हां, युवक ने जबरन कुत्ते का कान काट दिया। वहीं, इस घटना को देखने के बाद लोग हैरान रह गए। हालांकि, बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सरकारी कालोनी के सामने दिया वारदाता को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, शंभु टाली नामक युवक रविवार देर रात को उत्तरपाड़ा थानाक्षेत्र के मखला स्थित एक सरकारी कालोनी से गुजर था। वह पूरी तरह से नशे में धुत था। उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि शंभु को देखते ही कालोनी के कुत्ते उसपर भौंकने लगे। पहले तो वह घबरा गया। लेकिन, शंभु नशे में इस तरह धुत था कि उसे कुछ समझ नहीं आया। कुत्ते उसे देखकर लगातार भौंके जा रहे थे। उसी बीच उसने कुत्ते को चुप कराने की कोशिश की। लेकिन, कुत्ते भौंकते ही जा रहे थे।
जबरन पकड़ कर काट दिया कान

कुत्तों की आवाज सुनकर शंभु काफी परेशान हो गया। उसने उन कुत्तों में से एक कुत्ते को पकड़ लिया। इसके बाद सबके सामने ही आरोपी शंभु ने कुत्ते की कान काट दी। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उसके पास पहुंचे। लोगों को देखते ही वह घबरा गया और भागने की कोशिश की। लेकिन, लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत शंभु को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। लोगों का यह भी कहना है कि शंभु की संदिग्ध चाल को देख कुत्ते शायद भौंकने लगे। लोगों का यह भी कहना था कि कुत्ते अपने स्वभाव के अनुरूप ऐसा कर रहे थे। फिलहाल, इस खौफनाक घटना की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

Home / Crime / नशे में धुत युवक ने कुत्ते के साथ किया ऐसा खौफनाक काम, देख रहे लोगों ने फिर किया ऐसा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो