scriptमशहूर मॉडल ने अपने पति पर लगाया यह गंभीर आरोप, कहा-उसका दोस्त भी शामिल | famous model put this serious allegation of love jihad on husband | Patrika News
क्राइम

मशहूर मॉडल ने अपने पति पर लगाया यह गंभीर आरोप, कहा-उसका दोस्त भी शामिल

इस मॉडल का आरोप है कि उसका पति लव जेहाद जैसे मामलों में लिप्त है और इसी के तहत इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

Nov 18, 2017 / 11:48 am

Mohit sharma

 allegation of love jihad on husband

नई दिल्ली। मुंबई की एक पूर्व मॉडल ने अपने मुस्लिम पति पर धर्म परिवर्तन व लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल ने आरोप लगाया है कि वह एक हिंदु महिला है, जबकि उसका पति मुसलमान है जिसके चलते वह उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए लगातार दबाव डाल रहा है। महिला की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें महिला अपने जमाने की मशहूर मॉडल रह चुकी है।

 

https://twitter.com/hashtag/Mumbai?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

शादी के बाद बदले हालात

जानकारी के मुताबिक मुंबई की रहने वाली रश्मि शाहबेजकर की शादी 13 साल पहले एक मुस्लिम युवक आसिफ शाहबेजकर नाम के शख्स के साथ हुई थी। अपने समय की मशहूर मॉडल रह चुकी रश्मि ने शादी के इतने समय बाद अपने पति पर यह गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक पूर्व मॉडल के पति की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व मॉडल का आरोप है कि शादी के बाद काफी समय तक सबकुछ ठीक चलता रहा, लेकिन उसका पति युवक उसको धर्म परिवर्तन करने के लिए कहने लगा, जिसके बाद उसने इसके लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जबकि यह दबाव उनको पैदा हुए बच्चे के बाद और भी अधिक बढ़ गया। आरोप है कि कुछ समय पहले ही आसिफ ने एक अन्य हिन्दू युवती से शादी कर ली है और वह उसका भी धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर हा रहा है।

पति के साथ उसका दोस्त भी शामिल

अब इस मॉडल का आरोप है कि उसका पति लव जेहाद जैसे मामलों में लिप्त है और इसी के तहत इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। यही कारण है कि वह एक के बाद एक युवतियों को अपने जाल में फंसा कर उनसे शादी कर रहा है, व बाद में उन पर धर्म परिर्वन का दबाव बना रहा है। रश्मि ने बताया कि इस काम में आसिफ का एक दोस्त भी उसका पूरा साथ दे रहा है। पुलिस ने आरोपी पति समेत दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इन पर आईपीसी की धारा 354, 323, 324, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Home / Crime / मशहूर मॉडल ने अपने पति पर लगाया यह गंभीर आरोप, कहा-उसका दोस्त भी शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो