scriptबॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली पर FIR, कार मैकेनिक को जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप | FIR lodge Against Aditya Pancholi in Mumbai by a car mechanic | Patrika News
क्राइम

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली पर FIR, कार मैकेनिक को जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप

आदित्य पंचोली पर कार मैकेनिक की 2 लाख से ज्यादा की पेमेंट रोकने का आरोप लगा है।

Jan 21, 2019 / 09:58 pm

Kapil Tiwari

Aditya pancholi

Aditya pancholi

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक कार मैकेनिक को जान से मारने की धमकी दी है। फिलाहल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

कार मैकेनिक को दी जान से मारने की धमकी

दरअसल, आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार मैकेनिक ने खुद उनके खिलाफ शिकायत कराई है। उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने (आदित्य पंचोली) कार मैकेनिक को पेमेंट नहीं की और जब मैकेनिक ने अपनी पेमेंट मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

 

https://twitter.com/ANI/status/1087368678130081794?ref_src=twsrc%5Etfw
2 लाख से ज्यादा की पेमेंट रोकने का आरोप

कार मैकेनिक का दावा है कि आदित्य पंचोली को कार ठीक कराने के लिए 2 लाख 82 हजार 158 रुपए देने थे, लेकिन पैसे देने की जगह पंचोली ने मैकेनिक को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद मैकेनिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच में जुट गई है।
आदित्य पंचोली पर दर्ज हैं कई मामले

वहीं दूसरी तरफ सोमवार को ही आदित्य पंचोली एक और विवाद से घिर गए। दरअसल, आदित्य पंचोली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 500 करोड़ रुपये के हवाला-कांड के आरोपी अफरोज फत्ता के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पंचोली फत्ता के साथ सूरत के रांदेर रोड स्थित अस्पताल में मरीजों के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। बता दें कि, फत्ता वर्तमान में जमानत पर है और आदित्य पंचोली पर भी कई मामले दर्ज हैं।

Home / Crime / बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली पर FIR, कार मैकेनिक को जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो