scriptमहाराष्ट्र: IPS अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज, पीड़िता के परिजन का पुलिस पर गंभीर आरोप | FIR registered against IPS officer for sexual harassment | Patrika News
क्राइम

महाराष्ट्र: IPS अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज, पीड़िता के परिजन का पुलिस पर गंभीर आरोप

महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में नाबालिग ( Minor Girl ) के साथ यौन शोषण
IPS अधिकारी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप

Dec 27, 2019 / 12:35 pm

Kaushlendra Pathak

Sexual Harassment Of Monir Girl
नई दिल्ली। बड़ी खबर देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र ( Maharashtra ) से आ रही है। यहां एक IPS अधिकारी निशिकांत मोरे ( Nishikant More ) पर नाबालिग ( minor girl ) का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने अधिकारी निशिकांत मोरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पीड़िता के परिजन ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, निशिकांत मोरे वर्तमान में तलोज पुलिस में उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) के पद पर तैनात हैं। उनपर एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले मोरे ने एक नाबालिग का शोषण किया था। कहा यहां तक जा रहा है कि किशोरी के परिवार और मोरे पुराने परिचित हैं। इस वारदात को मोरे ने किशोरी की जन्मदिन की पार्टी के दिन अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन का कहना है कि मोरे 5 जून को युवती के जन्मदिन की पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गए। यहां पर उन्होंने शराब की मांग की और फिर नशे में किशोरी के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं। यह पूरी घटना उस दौरान मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली गई। इस वीडियो क्‍लिप के आधार पर पुलिस ने मोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, परिजन का आरोप है कि पुलिस काफी लंबे समय से मोरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी और उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा था।
वहीं, अब पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने कहा कि चश्मदीदों के बयान और घटना के वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने पुणे में तैनात उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) निशिकांत मोरे के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कर लिया। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि, इस केस में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Home / Crime / महाराष्ट्र: IPS अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज, पीड़िता के परिजन का पुलिस पर गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो