क्राइम

दिल्ली: अज्ञात शख्स ने बाइक सवार लोगों पर बरसाई गोलियां, सामने आया हैरान कर देने वाला Video

दिल्ली के उस्मानपुर में बदमाश ने बाइक सवार को मारी गोली
गोली चलने से डरे दोनों बाइक सरवार नीचे गिरे
घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज

Sep 27, 2019 / 04:01 pm

Shivani Singh

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं। बेखौफ बदमाश रोजाना आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले दिल्ली के ओखला से एक महिला पत्रकार के साथ लूटपाट की घटना सामने आई थी। अब पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में एक अज्ञात शख्स की ओर से बाइक सवार दो लोगों पर गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें

शिवसेना के बाद अब कांग्रेस ने सरकार को घेरा, शरद पवार पर कार्रवाई को बताया सियासी अवसरवाद

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है, जिसमें अज्ञात हमलावर बाइकसवार दो लोगों पर फायरिंग करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। वे एक गली में मुड़ते हैं, तभी पीछा करते हुए एक शख्त उन दोनों पर एक के बाद एक गोलियां दांग देता है। गोली चलने से डरे बाइक सरवार दोनों व्यक्ति नीचे गिर जाते हैं।

इसके बाद फिर हमलावर उनके पास आता है और फायरिंग करने की कोशिश करता है। लेकिन उसका निशाना चूक जाता है। इसके बाद वह बंदूक की बट से एक व्यक्ति को मानरे लगता है। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो जाता है।

यह भी पढ़ें

पंजाब के अटारी में फिर मिला ड्रोन: हिरासत में एक संदिग्ध, एक्टिव किए ग्राउंड सेंसर

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी को खोजने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Home / Crime / दिल्ली: अज्ञात शख्स ने बाइक सवार लोगों पर बरसाई गोलियां, सामने आया हैरान कर देने वाला Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.