23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / पंजाब के अटारी में फिर मिला ड्रोन: हिरासत में एक संदिग्ध, एक्टिव किए ग्राउंड सेंसर

पंजाब के अटारी में फिर मिला ड्रोन: हिरासत में एक संदिग्ध, एक्टिव किए ग्राउंड सेंसर

पंजाब में एक बार फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन हाई अलर्ट पर पुलिस और सेना एक संदिग्ध भी हिरासत में, एंटी टनल अभियान हुआ शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Sep 2019, 11:29 AM IST

011.jpg

नई दिल्ली। पंजाब में पाकिस्तान का एक और ड्रोन जब्त किया गया है। इस ड्रोन के साथ पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। अटारी बॉर्डर के पास पाकिस्तान का ड्रोन पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकियों के साथ जैश ने बड़ी साजिश रची है ।

खास बात यह है कि हाल में पंजाब की सीमा पर ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियार उतारे गए थे। वहीं जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशों के बीच सेना हाई अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि एलओसी और आईबी पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम को लेकर वैज्ञानिकों ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में आ रहा है बड़ा खतरा

शुरू किया एंटी टनल अभियान
आपको बता दें कि कठुआ से जम्मू जिले तक 180 किलोमीटर लंबी भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एंटी टनल अभियान भी चलाया। बताया जा रहा है कि इस अभियान को अब लगातार जारी रखा जाएगा।

बॉर्डर पर ग्राउंड सेंसर किए एक्टिव
सेना की ओर से सुरक्षा के लिहाज से लगातार तैयारियां की जा रही है। यही वजह है कि जम्मू-कश्मीर और सीमा क्षेत्र में ग्राउंड सेंसर एक्टिव किए गए हैं ताकि किसी भी तरह घुसपैठ को तत्काल रोका जा सके।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की हर जगह किरकिरी होने के बाद से पाकिस्तान और बौखला गया है।

ऐसे में किसी भी तरह के बड़े आतंकी हमले की आशंकाएं भी बन रही हैं।

पंजाब में दूसरी बार ड्रोन का मिलना इसी कड़ी की तरफ इशारा कर रहा है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और सेना इस ड्रोन की जांट में जुटी हैं। आखिर इस तरह के ड्रोन के पीछे पाकिस्तान किस तरह की चाल चल रहा है।

पहले ड्रोन से हथियार गिराने को एक रिहर्सल के तौर पर भी देखा जा सकता है। सेना ने आशंका जताई थी कि इस तरह ड्रोन से हथियार फेंके जा रहे हैं तो बम भी गिराए जा सकते हैं।

बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एंटी टनल अभियान के तहत बीएसएफ ने आधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ फेंसिंग के नजदीक उगी घनी झाड़ियों को साफ किया।