23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मौसम: बिहार के 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 10 राज्यों में मानसून रहेगा मेहरबान

मौसम: बिहार के 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 10 राज्यों में मानसून रहेगा मेहरबान

Weather Update today मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार देश के 10 से ज्यादा राज्यों में जारी हुआ Heavy Rainfall alert बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नम हवाएं, तापमान भी लुढ़का
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Sep 2019, 12:32 PM IST

464.jpeg

नई दिल्ली। मानसून भले ही अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया हो, लेकिन देश के कई राज्यों में अब भी इसकी रफ्तार में कमी नहीं आई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान देश के 10 से ज्यादा राज्यों में जोरदार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। आपको बता दें कि अब पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत से लेकर देश के मध्य इलाकों में जोरदार बारिश का दौर जारी है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात मूसलाधार बारिश हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में दो दिन तेज बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

राज्य के कई इलाकों खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मिर्जापुर जैसे इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार में इस वक्त सबसे ज्यादा बारिश का असर दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग ने 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं।

कांग्रेस के लिए सबसे बुरी खबर, इस दिग्गज नेता की चुनावी जीत हुई अमान्य

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से तेज नम हवाएं पूर्वांचल में आ रही हैं जिसके कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है। देश के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने वाली हैं क्योंकि अरब सागर से पूर्वोत्तर भारत में एक ट्रफ रेखा सक्रिय हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। दरअसल शुक्रवार की सुबह घने बादलों के साथ ही हुई। इसके साथ ही तापमान भी लुढ़का है।

हवा में नमी आ गई है, जिसके चलते राजधानी और इसके आसपास के इलाकों के तापमान में कमी आयी है। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया है।

बिहार में झमाझम
बिहार के कई जिलों में बारिश का असर अब भी दिखाई दे रहा है। कुछ इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। राजधानी पटना में गुरुवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे यानि कि 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन राज्यों में मानसून का असर
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, यूपी, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में जारी हुआ अलर्ट

पहाड़ों पर भी जोरदार बारिश का असर जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार को जोरदार बारिश होने की संभावना है। इनमें शिमला, सोलन, मंडी, उना प्रमुख रूप से शामिल हैं।

पुणे में अब तक 12 की मौत
महाराष्ट्र के पुणे में आई जोरदार बारिश के बाद अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

यही नहीं जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में आये एक इलाके में फंसे 10 महीने के एक शिशु और उसके परिजनों को दमकल विभाग के र्किमयों ने सुरक्षित वहां से निकाल लिया।