क्राइम

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों के साथ गोलीबारी में 5 जवान शहीद, 10 घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच सुरक्षा बल शहीद

नई दिल्लीApr 03, 2021 / 06:13 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच सुरक्षा बल शहीद हो गए हैं, जबकि कम से कम 10 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर के टेर्रम इलाके के पास जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलवादियों के बीच गोलीबारी चल रही थी। घायलों को नजदीकि हॉस्पिटल में भिजवाया गया है।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में 2 महिलाओं सहित 5 नक्सली ढेर

https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को असाधारण सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में सुरक्षाबलों ने नक्सलवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। बीजापुर में भी सुरक्षाबलों ने नक्सलवादियों से पहले आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। वहीं, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Home / Crime / छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों के साथ गोलीबारी में 5 जवान शहीद, 10 घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.