क्राइम

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की गिरफ्तार, कोर्ट ने 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

सीबीआई के एक दल ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को गिरफ्तार किया है।

Dec 14, 2018 / 07:46 am

Anil Kumar

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की गिरफ्तार, कोर्ट ने 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

रांची। भ्रष्टाचार का मुद्दा भारतीय राजनीति में हमेशा से एक सवाल बनकर सामने आता रहा है और इसे खत्म करने के लिए हर राजनीतिक दल दंभ भरती रही है। लेकिन सत्ता में काबिज होने के बाद भ्रष्टाचार के छींटे सत्ताधारी नेताओं के दामन पर जरुर पड़ते हैं। ऐसे ही एक मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला सामने आया जिसको लेकर सीबीआई ने बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया है। बता दें कि सीबीआई के एक दल ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस का बड़ा आरोप, मोदी सरकार ने CBI , ED और आयकर विभाग को बना दिया है बंधुआ मजदूर

15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

आपको बता दें कि सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बंधु तिर्की को एके मिश्रा की विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक प्रभाग की टीम ने बंधु तिर्की को रांची जिले के बनहौरा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था।

पूर्व मंत्री एनोस एक्का जेल से झापा के कंट्रोल रूम व कार्यालय का संचालन कर रहे हैं-कांग्रेस

कोयला घोटाला में भी दोषी हैं तिर्की

आपको बता दें कि झारखंड में मधु कोड़ा की सरकार के दौरान बंधु तिर्की 2006-2008 के बीच मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा बंधु तिर्की पर कोयला घोटाले में भी शामिल होने के आरोप लगे जिसपर अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है। इसके लिए कोर्ट ने दिसंबर 2017 में तीन वर्ष की जेल की सजा भी सुनाई है और 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। बता दें कि मौजूदा समय में बंधु तिर्की बाबुलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) पार्टी के महासचिव हैं।

Home / Crime / आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की गिरफ्तार, कोर्ट ने 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.