scriptझारखंड: सीबीआई ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया | Former minister of Jharkhand Anosh Ekka | Patrika News
क्राइम

झारखंड: सीबीआई ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया

एक्का 2006 से 2008 तक मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रहे थे।

नई दिल्लीDec 12, 2018 / 03:15 pm

Saif Ur Rehman

arrested

झारखंड: सीबीआई ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया

रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि उन्हें यहां गिरफ्तार कर लिया गया। एक्का लगातार समन जारी होने के बावजूद सीबीआई अदालत में पेश नहीं हुए थे। एक्का 2006 से 2008 तक मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रहे थे। ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए उनके खिलाफ 2009 में राज्य सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज की गई थी। झारखंड उच्च न्यायालय के दिशानिर्देश पर बाद में मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था।
पूर्व मंत्री एनोस एक्का जेल से झापा के कंट्रोल रूम व कार्यालय का संचालन कर रहे हैं-कांग्रेस

करोड़ों की संपत्ति हुई जब्त

झारखंड पार्टी (झापा) के नेता और पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पिछले दो-तीन महीने पहले पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के राजगंज प्रखंड में कई संपत्तियां सीज की गईं। एनोस की पत्नी मेनोन और नीरज कुमार के नाम से अर्जित इन संपत्तियों में एक आलीशान रिसॉर्ट, चाय बागान और 78.37 एकड़ जमीन शामिल रहे। ये संपत्तियां मेसर्स मोटरिस्ट इन (प्राइवेट) लिमिटेड के नाम से खरीदी गई हैं। मेनोन एक्का इस कंपनी की निदेशक हैं।

Home / Crime / झारखंड: सीबीआई ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो