scriptदिल्ली: मैट्रीमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया | Friendship through matrimonial site and raped | Patrika News
क्राइम

दिल्ली: मैट्रीमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

युवक से पीड़िता की होने वाली थी दूसरी शादी
आरोप युवक ने पीड़िता को एक गेस्ट हाउस में मिलने बुलाया था
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्लीMar 14, 2020 / 02:10 pm

Shivani Singh

2018_9image_16_34_496037070rapegirlvictim-ll.jpg

rape

नई दिल्ली। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मैट्रीमोनियल साइट पर महिलाओं से दोस्ती करता था। उन्हें शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था और उसके बाद फरार हो जाता था।

यह भी पढ़ें

आइसक्रीम खाने से किया मना तो डॉक्टर ने दोस्तों के साथ मिल कर दी हत्या

डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को इस बारे में मीडिया को बताया कि पीड़िता इसी इलाके की रहने वाली है। पीड़िता की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, ‘पीड़िता का पति से तलाक का केस चल रहा है। कुछ ही वक्त में कानूनी रूप से उसे तलाक मिल जाने की उम्मीद है।’

तलाक होने की उम्मीद के चलते ही पीड़िता का परिवार उसकी शादी दूसरी जगह करने की तैयारियों में जुटा था। 28 साल की पीड़िता और उसके परिवार ने लड़के की तलाश में मैट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाया था। दो जनवरी, 2020 को इस साइट के जरिए एक शख्स संपर्क में आया।

पीड़िता की युवक से बातचीत और दोस्ती शुरू हुई। युवक ने बाद में पीड़िता को दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में मिलने को बुलाया। वहां आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ दुष्कर्म किया। उस घटना के बाद आरोपी ने अपने सभी सोशल मीडिया साइट्स के अकाउंट बंद कर दिए। मोबाइल पर पीड़िता से बात करना भी बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें

अंकित शर्मा पोस्टमॉर्ट रिपोर्ट: चाकू से हुए थे 12 वार, चोट के मिले 51 निशान

शक होने पर पीड़िता ने परिवार वालों को पूरी बात बताई। कुछ दिन पहले पीड़िता ने डिफेंस कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। लिहाजा दो दिन पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Crime / दिल्ली: मैट्रीमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो