यह है पूरा मामला… 17 साल की पीड़िता ने बताया कि साल 2017 में वह दुर्गापूजा के पहले कपड़ा खरीदने के लिए साइको बाजार गई थी। बाजार में ही उसे बगड़ी गांव का जरनल मुंडा मिला। पीड़िता ने बताया कि जरनल मुंडा उसे अच्छा कपड़ा, खाना और पैसे का लालच देकर खूंटी ले गया और फिर खूंटी से रांची ले गया। इसके बाद रांची से ट्रेन में दिल्ली ले गया। दिल्ली में उसे विकास चौहान के कार्यालय में रखा, जहां से उसे एक हफ्ते बाद एक घर में नौकरानी के काम पर लगवा दिया। पीड़िता ने बताया कि एक महीने के बाद उसे फिर उसी कार्यालय में लाया गया, जहां वह दो सप्ताह तक रही। इस दौरान एक दिन विकास चौहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पर जरनल मुंडा ने भी दुष्कर्म किया। दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की और दो हफ्ते बाद फिर दूसरे घर में नौकरानी के काम में लगाया। वहां नाबालिग करीब सात महीने तक रही।
कई बार हुआ रेप पीड़िता ने बताया कि अप्रैल-मई में विकास चौहान उसके पाया और दो-तीन दिनों के लिए उसे अपने घर पर ले गया, जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे फिर वहीं पहुंचा दिया। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। पीड़िता ने बताया कि इस सच्चाई के जानने के बाद उसे एक लड़के के साथ वापस खूंटी भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे मजदूरी भी नहीं मिली है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।