scriptदिल्ली से गायब हुई लड़की, हरियाणा के झज्जर में निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव | Girl missing from Delhi, deadbody found Without clothes in Haryana | Patrika News
क्राइम

दिल्ली से गायब हुई लड़की, हरियाणा के झज्जर में निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव

दिल्ली के नजफगढ़ से 25 वर्षीय एक लड़की अचानक लापता हो जाती है और फिर उसका शव हरियाणा के झज्जर में तलाव गांव के पास एक कुएं में निर्वस्त्र हालत में मिला है।

नई दिल्लीJan 19, 2019 / 06:59 pm

Anil Kumar

दिल्ली से गायब हुई लड़की, हरियाणा के झज्जर में निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव

दिल्ली से गायब हुई लड़की, हरियाणा के झज्जर में निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव

नई दिल्ली। सरकार और प्रशासन के तमाम सुरक्षा दावों के बाद भी महिलाओं और लड़कियों के साथ लगातर हो रहे अपराधों में कमी नहीं हो रही है। हरियाणा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो बहुत ही शर्मसार करने वाला है। दरअसल गुरुवार की शाम दिल्ली के नजफगढ़ से 25 वर्षीय एक लड़की अचानक लापता हो जाती है और फिर उसका शव हरियाणा के झज्जर में तलाव गांव के पास एक कुएं में निर्वस्त्र हालत में मिलता है। लड़की के शरीर, गले सहित अन्य अंगों में चोट के निशान हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि लड़की पेशे से इंजीनियर थी जो गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करती थी।

पत्रकार हत्याकांड: राम रहीम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज सुनाई जाएगी सजा

पुलिस को नहीं पता मौत की वजह

आपको बता दें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया, उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पोस्टमार्ट में लड़की की मौत की वजह पता नहीं चल सका है। हालांकि लड़की के शरीर में चोट के काफी निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया है कि मृत लड़की को नजफगढ़ क्षेत्र गुरुवार की शाम को देखा गया था। लेकिन वह अचानक कैसे गायब हो गई और हरियाणा के झज्जर कैसे पहुंच गई इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि खेड़ी खुम्मार के रहने वाले वेद प्रकाश ने खेत में बने कुएं में शव को देखा और फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और फिर दोपहर के बाद शव की शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।

 

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Crime / दिल्ली से गायब हुई लड़की, हरियाणा के झज्जर में निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो