scriptगुजरातः दाहोद के एक घर में चार बच्चों समेत छह लोगों का बेरहमी से कत्ल | Gujarat: 6 person including 4 children brutally murdered in Dahod | Patrika News
क्राइम

गुजरातः दाहोद के एक घर में चार बच्चों समेत छह लोगों का बेरहमी से कत्ल

घर के बेड पर सभी के शव बरामद हुए।
सभी का कत्ल सोते हुए किए जाने की आशंका।
कोई अज्ञात कातिल हत्या करने के बाद हुआ फरार।

मर्डर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मर्डर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अहमदाबाद। गुजरात से एक बड़ी खबर आ रही है। शुक्रवार को दाहोद स्थित एक घर में चार बच्चों समेत छह लोगों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। एक ही घर में बच्चों सहित छह लोगों के शव बरामद होने की खबर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात कातिल ने इन हत्याओं को अंजाम दिया है। जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान भरत पाल (40), उसकी पत्नी सामी (40) और बच्चों दीपिका (12), हेमराज (10), दीपेश (8) और रवि (6) के रूप में की गई है। यह घटना गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से करीब 250 किलोमीटर दूर दाहोद की है।
जिस जगह पर यह वीभत्स घटना हुई वह संजेली तहसील का तारकाडा-महूदी गांव है।

https://twitter.com/ANI/status/1200441190132305920?ref_src=twsrc%5Etfw
इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक हितेश जोयासर ने बताया, “यह वारदात सुबह के वक्त होने की आशंका है। पति-पत्नी और उनके चार बच्चों के शवों को बिस्तर पर नींद की हालत में बरामद किया गया।”
उन्होंने आगे कहा, “प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। इसकी वजह गर्दन में गहरे घावों के निशान हैं। यह निशान किसी धारदार हथियार के हैं। ऐसा लगता है कि जिस वक्त सभी सो रहे थे, तभी उनका कत्ल किया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है।”
मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने खोजी कुत्तों को लगाने के साथ ही फोरेंसिक विशेषज्ञों को लगाया है।

Home / Crime / गुजरातः दाहोद के एक घर में चार बच्चों समेत छह लोगों का बेरहमी से कत्ल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो