scriptगुरुग्राम गोलीकांड: बार-बार बयान बदल रहा है आरोपी गनर, मां और ममेरा भाई गिरफ्तार | Gurugram shoots: accused Gunner mother and cousin arreste | Patrika News
क्राइम

गुरुग्राम गोलीकांड: बार-बार बयान बदल रहा है आरोपी गनर, मां और ममेरा भाई गिरफ्तार

गुरुग्राम में जज कृष्ण कांत शर्मा की पत्नी और बेटे की उनके ही बॉडीगार्ड ने शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी।

नई दिल्लीOct 15, 2018 / 09:47 am

Shivani Singh

नई दिल्ली। गुरुग्राम में अडिशनल सेशन जज कृष्णकांत शर्मा की पत्नी और बेटे की उनके ही गनर ने गोलीमार दी। दिन दहाड़े हुए इस गोलीकांड ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गनर महिपाल की मां और उसके ममेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने आरोपी के मामा से भी पूछताछ की है। वहीं, आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहा है, जिससे हत्या के पीछे की वजह का सस्पेंस बरकरार है। पुलिस अबतक हत्या का कारण जान नहीं पाई है।

https://twitter.com/hashtag/Haryana?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पांच दिन पहले रची थी हत्या की साजिश

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गनर महिपाल ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने की योजना पांच दिन पहले ही बना ली थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के फोन डिटेल, दोस्तों से बातचीत और सोशल मीडिया पर उसके पोस्ट से पुलिस ने ऐसा नतीजा निकाला है।

घटना वाले दिन गनर और जज के बेट के बीच हुई थी लड़ाई

रविवार को आरोपी गनर से कई घंटे पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी बार-बार गोलीकांड की वजह बदल रहा है। उसने जज की पत्नी और बेटे पर गोली चलाने की कई वजह बताई है। गनर ने बताया कि घटना वाले दिन यानी शनिवार को उसकी जज के बेटे ध्रुव से बहस हुई थी। ध्रुव ने पुलिस की तुलना एक जानवर से की थी, ये बात महिपाल को बहुत बुरी लगी। ध्रुव की इन बातों से वह काफी गुस्से में था। उसने जज की पत्नी रितु से भी अपने बेटे को समझाने को कहा था।

गनर से घर का काम कराती थी जज की पत्नी

आरोपी गनर ने सबसे पहले हत्या की वजह धर्म परिवर्तन बताया था। बता दें कि महिपाल ने तीन साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था। वह जज के परिवार को भी धर्म बदलने के लिए कहा रहा था। इसके लिए वह लगातार दबाव बना रहा था। वहीं, जज द्वारा इस बात को नकारे जाने से भी आरोपी नाराज था। उसने पिछले हफ्ते बेटी की बीमारी की वजह से छुट्टी मांगी थी, लेकिन उसे घर जाने नहीं दिया गया। इस वजह से भी वह काफी गुस्से में था। बताया जा रहा है कि जज के घर वाले उससे घर का काम भी कराते थे। इस बात से भी आरोपी गनर नाराज था। उसने कई बार अपनी नाराजगी का इजहार किया था।

क्या है मामला…
गौरतलब है कि बीते शनिवार गुरूग्राम के अतिव्यस्त सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट में अडिशनल सेशंस जज कृष्ण कांत शर्मा की पत्नी और बेटे को उनके ही बॉडीगार्ड ने गोली मार दी। दोपहर लगभग 3.30 बजे के आस-पास बीच सड़क हुई इस दिल दहला देने वाली घटना से सभी हैरान है। वहीं, जज कृष्ण कांत की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। वहीं, घटना को अजाम देने के बाद खुद गनर ने जज कृष्ण कांत को फोन कर बताया कि उसने उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी है।

 

Home / Crime / गुरुग्राम गोलीकांड: बार-बार बयान बदल रहा है आरोपी गनर, मां और ममेरा भाई गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो