scriptनशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा खौफनाक काम, बिना कपड़ों के महिला पहुंची थाने और… | husband brutally harassed wife | Patrika News

नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा खौफनाक काम, बिना कपड़ों के महिला पहुंची थाने और…

locationनई दिल्लीPublished: Aug 10, 2018 03:53:17 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा खौफनाक काम किया कि बिना कपड़ों के ही वो थाने पहुंच गई।

wife

नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा खौफनाक काम, बिना कपड़ों के महिला पहुंची थाने और…

नई दिल्ली। झारखंड के धनबाद में एक पति ने सारी हैवानियत पार करते हुए अपनी पत्नी के साथ खौफनाक काम किया है। पति ने नशे की हालत में पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि आधी रात को ही बिना कपड़ों के वो थाने पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। वहीं, पुलिस ने महिला को थाने में कपड़े दिए और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
यह है पूरा मामला….

घटना धनबाद के बरवाअड्डा थानाक्षेत्र स्थित विज्ञान विहार कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि एक पति अपनी पत्नी को हमेशा प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं पति पत्नी के साथ काफी अमानवीय व्यवहार भी करता था। लेकिन, गुरुवार रात पति ने सारी हदें तोड़ दी। जानकारी के मुताबिक, बीती रात आरोपी पति नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद पत्नी को घर में बुलाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने लगा। पति ने पत्नी की ऐसी हालत कर दी कि उसके बर्दाश्त से बाहर हो गया और आधे-अधूरे कपड़े में ही जान बचाकर घर से भाग निकली। इसके बाद महिला थाने पहुंच गई और पुलिस को आपबीती सुनाई। वहीं, पुलिसकर्मियों ने पहले उसे साड़ी मंगवा कर दिया। इसके बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।
दो घंटे तक चला महिला का ऑपरेशन

डॉक्टर्स ने महिला का चेकअप किया तो उसकी हालत काफी नाजुक थी। डॉक्टर्स ने करीब दो घंटे तक उसका ऑपरेशन किया। महिला की हालत इतनी बुरी थी कि उसे खून चढ़ाना पड़ा। बरवाअड्डा थाना प्रभारी दिनेश कुमार और पुलिसकर्मी दिनेश राम ने एक-एक यूनिट उसे खून दिया। लेकिन, उसे अभी और ब्लड की जरूरत है। पीड़ित महिला के परिजन खून के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं, पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद महिला के पति का कोई पता नहीं चल रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो